मथुरा, मार्च 31 -- रोडवेज के मथुरा डिपो में संविदा पर कार्यरत पांच चालक-परिचालक तीन से चार माह से लगातार अनुपस्थित चल रहे थे। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने इन चालक-परिचालकों की संविदा समाप्त कर दी है। एआरएम ने बताया कि इनमें चालक भीमसैन, परिचालक गंगोत्री, राजेश लाल, अंजलि, बलवीर लम्बे समय से अनुपस्थित चल रहे थे। जिनमें से बलवीर चालक की आकस्मिक मृत्यु हो गई, जबकि अंजलि परिचालक की स्थाई नौकरी राजस्थान में लग जाने के कारण नहीं आ रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...