पीलीभीत, जून 26 -- पीलीभीत। हिटी अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण व सौंदर्यीकरण को लेकर एक खुशी का लम्हा सामने आया है। बरसों से प्रतीक्षारत स्थानीय यात्रियों को सहूलियत मिलना शुरू हो गई है। रेलवे स्टेशन पर लिफ्ट सेवा चालू हो गई है और एसक्लेटर सेवा के चालू होने की उम्मीद जागी है।

लिफ्ट से महिला और बुजुर्ग यात्रियों को बड़ी राहत पिछले कई साल से रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत कार्य प्रस्तावित है। कई कार्य पूरे भी करा लिए जाने का टारगेट किया गया है। पिछले दिनों यहां आए पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अतुल बोरवरणकर ने यहां सुस्त गति से चल रहे कार्यों पर नाराजगी जताई थी। साथ ही हाल ही एजीएम गोरखपुर ने भी आकर यहां निरीक्षण किया था। इसके बाद से काम कुछ गति आई है। यही वजह है कि अब रेलवे स्टेशन पर प्रस्तावित की गई...