नई दिल्ली, जून 20 -- दूध से बनने वाला पनीर सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। पनीरा का अपना कोई खास स्वाद नहीं होता है, लेकिन कुछ सब्जियों के साथ मिलाकर इसे बनाने पर स्वाद डबल हो जाता है। ये सेहत के लिए एक सुपरफूड की तरह काम करता है। वेजिटेरियन लोगों के लिए पनीर प्रोटीन और कैल्शियम दोनों से भरपूर होता है। यह मांसपेशियों को मजबूत बनाने और उनकी मरम्मत करने में मदद करता है। जिम जाने वाले लोगों, बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह प्रोटीन की कमी पूरा करने का सबसे आसान तरीका है। यह दांतों को भी सड़न से बचाता है और मजबूत रखता है। ज्यादातर लोग पनीर को फ्रिज में स्टोर करके रखते हैं। लेकिन जब इसे सही से स्टोर ना किया जाए तो इसपर एक पीली परत जमने लगती है। इसके अलावा पनीर का स्वाद भी खराब लगने लगता है। यहां सीखिए पनीर स्टोर करने का तरीका।कैसे स्टोर...