लंबे सफर पर बाइक की सवारी बन गई परिवार का काल, डिवाइडर बना मौत प्वाइंट
हापुड़, जुलाई 14 -- नियति कभी कभी इतनी क्रूर हो जाती है कि इंसान के पास सिर्फ आंसुओं का सैलाब रह जाता है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एनएच 9 पर एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला और रूह को कंपा देने वाला सड़क हादसा सोमवार को हुआ। जिसमें एक हंसते-खेलते परिवार को पल भर में उजाड़ कर रख दिया। इस भीषण हादसे में पिता और उनके तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि बच्चों की मां अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच का सफर तय कर रही है। मूल रूप से जनपद शाहजहाँपुर के थाना खुदागंज के गांव हसनपुर निवासी अशोक नोएडा में राजमिस्त्री का काम करते थे। जबकि उनकी पत्नी रिंकी भी पति के कंधे से कंधा मिलाकर नोएडा की एक कुर्सी बनाने की कंपनी में काम करती थी। दोनों पति पत्नी दिन रात सिर्फ इसलिए पसीना बहाते थे ताकि उनके चार बच्चों का भविष्य संवर सके। कुछ दिन पहले यह परिवार बेहद ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.