लंबे इंतजार के बाद बरसी राहत की बारिश
रुडकी, जून 29 -- बुग्गावाला। लंबे इंतजार के बाद सोमवार को बुग्गावाला क्षेत्र में हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। सुबह से आसमान में छाए बादलों के बीच शुरू हुई बारिश ने पूरे क्षेत्र का मौसम सुहावना बना दिया, जिससे लोगों के चेहरे खिल उठे। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण में ठंडक महसूस की गई। पिछले कई दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोग बारिश का आनंद लेते नजर आए। वहीं, किसानों के लिए भी यह बारिश राहत लेकर आई है। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि समय पर हुई वर्षा से धान, गन्ना सहित अन्य खरीफ फसलों को पर्याप्त नमी मिलेगी, जिससे फसलों की बढ़वार बेहतर होगी और सिंचाई की आवश्यकता भी कम पड़ेगी। यह भी पढ़ें- बुग्गावाला में लंबे इंतजार के बाद बरसी राहत की बारिश, गर्मी से मिली राहत यह भी पढ़ें- लंबे इंतजार के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.