लंबे इंतजार के बाद निजी भवन में शिफ्ट हुआ कस्तूरबा आवासीय विद्यालय
बलरामपुर, मई 1 -- बलरामपुर संवाददाता। करीब दो दशक की लंबी प्रतीक्षा के बाद कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पचपेड़वा की छात्राओं को आखिरकार अपना नया भवन मिल गया। नगर पंचायत पचपेड़वा के जूनियर हाईस्कूल परिसर के उधारी भवन में संचालित विद्यालय को अब विकासखंड पचपेड़वा के रेहरा चौकी स्थित नवीन भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है, जहां विद्यालय का संचालन शुरू हो चुका है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशन में विद्यालय को उच्चीकृत करते हुए यहां कक्षा आठ से इंटरमीडिएट तक की नि:शुल्क आवासीय शिक्षा की व्यवस्था की गई है। अब छात्राओं को आठवीं के बाद आगे की पढ़ाई के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें अब एक ही परिसर में रहकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी। नवीन भवन में अकादमिक ब्लॉक के साथ सुरक्षित छात्रावास, स्वच्छ शौचालय, पर्याप्त दरवाजे-खि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.