लंबे इंतजार के बाद नहरों में दौड़ा पानी, किसानों को राहत
चंदौली, जून 22 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। लंबे इंतजार के बाद रविवार को भुपौली पंप कैनाल से नहरों में पानी छोड़े जाने से किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई है। खरीफ सीजन की प्रमुख फसल धान की खेती के लिए पानी की उपलब्धता सबसे बड़ी आवश्यकता होती है। पिछले कई दिनों से विभिन्न किसान संगठनों और किसानों द्वारा नहरों में पानी न होने की समस्या को लेकर जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग के समक्ष चिंता व्यक्त की जा रही थी।किसानों का कहना था कि समय पर सिंचाई के अभाव में धान की नर्सरी तैयार नहीं हो पा रही है, जिससे खेती का पूरा चक्र प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई थी। यह भी पढ़ें- नरायनपुर पंप कैनाल की छह मशीने चालू, जल्द मिलेगा पानी कई किसानों को मजबूरी में निजी ट्यूबवेल और डीजल पंपों का सहारा लेना पड़ रहा था, जिससे उनकी लागत लगातार बढ़ रही थी। भुपौली पम्प क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.