लंबे इंतजार के बाद जिले के सभी ब्लॉकों को मिले खंड शिक्षा अधिकारी
नोएडा, सितम्बर 14 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। गौतमबुद्ध नगर में लंबे समय से खाली चल रहे खंड शिक्षा अधिकारियों के पद अब भर दिए गए हैं। जिले के चारों ब्लॉकों में पहले एक ही खंड शिक्षा अधिकारी था। इससे अधिकारियों पर काम का अतिरिक्त दबाव होने के साथ ही स्कूलों की नियमित निगरानी और शैक्षणिक गुणवत्ता पर भी असर पड़ रहा था। अब तीन नए खंड शिक्षा अधिकारियों की तैनाती के बाद सभी ब्लॉकों को अलग-अलग अधिकारी मिल गए हैं। नए खंड शिक्षा अधिकारियों में मुद्गल, यशपाल और पोप सिंह को जेवर, दादरी और दनकौर ब्लॉक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारियों की तैनाती से अब स्कूलों की नियमित मॉनिटरिंग, शिक्षकों की उपस्थिति, छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति और विद्यालयों में संचालित योजनाओं की निगरानी बेहतर तरीके से हो सकेगी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: प्रयागराज से चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.