लंबे इंतजार के बाद खिलाड़ियों को मिलेगी खेल किट
बागपत, मई 11 -- बागपत। खेलो इंडिया योजना के माध्यम से बड़ौत में कुश्ती का प्रशिक्षण केंद्र संचालित है। यहां पर खिलाड़ियों को लंबे समय से किट का वितरण नहीं किया जा रहा था। जिस पर साई से आए क्षेत्रीय निदेशक ने नाराजगी जाहिर की थी। अब इसी माह खिलाड़ियों को किट का वितरण किया जाएगा। बाबा शाहमल खेल स्टेडियम में कुश्ती का प्रशिक्षण केंद्र है। यहां पर आस-पास के युवा कुश्ती के गुर सिखते है। खेल निदेशालय के आदेश के बावजूद यहां खिलाड़ियों को लंबे समय से खेल किट का वितरण नहीं किया जा रहा था। पहलवान अपने स्वयं के संसाधनों से ही प्रशिक्षण करने आ रहे है। अभी कुछ दिन पूर्व साई के क्षेत्रीय निदेशक मृदुल तिवारी निरीक्षण के लिए बागपत आए थे। उन्होंने पहले खेकड़ा के खेल स्टेडियम का निरीक्षण किया था, वहां पर खामियां ही खामियां मिली थी। इसके बाद वे बड़ौत के कुश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.