प्रयागराज, जुलाई 5 -- प्रयागराज। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने किसानों से लंबे आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि किसानों के अधिकारों और उनकी जमीनों की रक्षा के लिए संघर्ष जरूरी है। अनुज सिंह ने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए किसानों को त्याग और बलिदान के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...