लंबे अरसे से पानी टंकी निर्माण अधूरा,पेयजल को तरसे ग्रामीण
कानपुर, मई 28 -- मंगलपुर,संवाददाता। संदलपुर क्षेत्र के पल्हनापुर ग्राम पंचायत में कच्छप गति से बन रही पानी की टंकी का खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। गांव में लाखों रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी सफेद हाथी साबित हो रही है,इससे ग्रामीणों को एक बूंद पानी भी नसीब नहीं हो रहा है। सरकार ग्रामीणों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए ग्राम पंचायत में पानी की टंकी का निर्माण करवा रही है,लेकिन तमाम प्रयास के बाद भी बड़ी संख्या में गांवों में पानी की एक बूंद भी नसीब नहीं हो रही है। इसी तरह संदलपुर क्षेत्र के पल्हनापुर ग्राम पंचायत में काफी समय पहले पानी की टंकी का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। कुछ समय कार्य होने के बाद कार्य बंद हो गया। अब काफी समय से निर्माण कार्य भी बंद है। सरकार द्वारा लाखों रुपये खर्च किए जाने के बाद भी अभी तक ग्रामीणो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.