लंबी ही नहीं, स्वस्थ-सक्रिय जिंदगी जरूरी
वाराणसी, अक्टूबर 2 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर गुरुवार को आईएमएस बीएचयू में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें दीर्घायु का युग-लंबी आयु के लिए स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर पुनर्विचार विषय पर चर्चा हुई। नोडल अधिकारी प्रो. अनूप सिंह ने कहा कि आज लोग अधिक लंबी जिंदगी जी रहे हैं। बढ़ती आयु के साथ मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, मांसपेशियों में कमजोरी, गिरने का जोखिम, डिमेंशिया और कार्य क्षमता घटने समेत कई स्वास्थ्य चुनौतियां बढ़ रही हैं। कहा कि जीवन की अवधि बढ़ाना पर्याप्त नहीं है। जरूरी है कि लोग स्वस्थ, सक्रिय, स्वतंत्र और सम्मानजनक जिदंगी जीएं। राष्ट्रीय वृद्धजन स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में चर्चा के बाद वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर लगा। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: परिवार और इलाज बुजुर्ग की लंबी उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.