बोकारो, मई 4 -- चास। चास के तेलमोच्चों पुल के समीप झारखंड आंदोलनकारी महासभा की प्रमंडलीय बैठक हुई। जिसमें विभिन्न जिलो से भारी संख्या में आंदोलनकारी शामिल रहे। अध्यक्षता महासभा के पार्वती चरण महतो ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में महासभा के केन्द्रीय अध्यक्ष राजू महतो, विशिष्ट अतिथि के रूप में शिव शंकर शर्मा, किशोर किस्कू, भोला मांझी सहित अन्य शामिल रहे। राज्य आंदोलनकारियों के मान-सम्मान के साथ उचित अधिकार को लेकर जल्द महासभा के आयोजन पर चर्चा हुई। वरीय नेता पार्वती चरण महतो ने कहा कि अलग राज्य हमने लड़कर लिया है। आगे मान, सम्मान को लेकर भी हमें एकजुटता के साथ लड़ना होगा। यह भी पढ़ें- अतुल अंजान की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा अलग राज्य को लेकर कईयों ने बलिदान दिया। संघर्ष, आंदोलन व लड़ाई लड़ने के बाद अलग राज्य का सपना साकार हो पाया है। उन्...