लंबी बीमारी से पूर्व प्रधान के पति की मौत
गंगापार, जून 25 -- रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। मेजा तहसील क्षेत्र के गुरुदत्त का पूरा समोगरा गांव के पूर्व प्रधान शैला सिंह के पति एवं समाजसेवी संतोष सिंह उर्फ मुंदर पटेल का बुधवार की रात को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके आवास पर पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की।अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी शैला सिंह, पुत्र अखिलेश कुमार सिंह एवं मिथिलेश कुमार सिंह सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों द्वारा गुरुवार को ही दिवंगत के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार देवहटा गांव स्थित गंगाघाट पर किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.