बिहारशरीफ, दिसम्बर 10 -- पूर्व मुखिया के निधन के बाद उपचुनाव में मिली थी जीत चंडी, एक संवाददाता। बेलछी पंचायत के मुखिया सह लोजपा आर के प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार का बुधवार की सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे पूर्व मुखिया शिवकुमार के निधन के बाद हुए उपचुनाव में जीतकर मुखिया बने थे। करीब ढाई साल तक ही पद पर रहे। उनके निधन की खबर से पंचायत में शोक की लहर दौड़ गयी है। मुखिया संघ के अध्यक्ष मणिकांत मनीष ने बताया कि वे काफी दिनों से बीमार थे। इलाज के दौरान पटना के निजी अस्पताल में उनका निधन हो गया। प्रमुख पिंकू देवी, बीडीओ राजदेव कुमार रजक, जिप सदस्य निरंजन कुमार, कमलेश पासवान, मुखिया अशोक शर्मा ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.