भभुआ, अगस्त 27 -- अधौरा। प्रखंड की दीघार पंचायत से अंचल कार्यालय में आए किसानों रमुन यादव, केशरी यादव, त्रिवेणी सिंह आदि को जमा पंजी नहीं मिल सकी। ऐसे में उन्हें गांव लौट जाना पड़ा। उक्त किसान 20 किमी. की दूरी तय कर अधौरा पहुंचे थे। उक्त किसानों ने बताया कि भूमि की जमा पंजी वितरण करने के लिए विकास मित्र उनके गांव में गया था। लेकिन, तब हमलोग अपने घर पर नहीं थे। जब इसकी जानकारी उन्हें मिली तो वह पहाड़-जंगल को लांघकर अंचल कार्यालय में आए। हल्का कर्मचारी हरिश जी मिले और जमा पंजी की मांग की गई। उन्होंने बताया कि आज नहीं देंगे। विकास मित्र से क्यों नहीं लिए। अब शुक्रवार को जमा पंजी देंगे। किसानों का कहना था कि किसान दौड़ते-दौड़ते परेशान हैं। लेकिन, उनके दर्द को अधिकारी व कर्मी नहीं समझ पाते हैं। इस संबंध में सीओ मोहम्मद जमशेद से पूछने पर बताया कि उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.