बांका, मार्च 1 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। बिहार के बांका जिला से देश के बड़े महानगरों के लिए आज भी कोई सीधी रेल सेवा उपलब्ध नहीं है। आलम यह है कि यहां के हजारों यात्रियों को रोज़ाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर वे लोग जो रोज़गार, शिक्षा, इलाज या व्यवसाय के सिलसिले में दिल्ली, कोलकाता, मुंबई जैसे शहरों में रहते हैं, उन्हें अपने घर आने-जाने के लिए कई चरणों में यात्रा करनी पड़ती है।जबकि पर्व-त्योहार के मौसम में यह परेशानी कई गुना बढ़ जाती है। चूंकि जिले से चलने वाली सबसे लंबी दूरी की प्रमुख ट्रेन बांका-राजेंद्र नगर टर्मिनल इंटरसिटी एक्सप्रेस है, जो केवल पटना तक ही जाती है।राजधानी पहुंचने के बाद यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए दूसरी ट्रेन पकड़नी पड़ती है। वहीं दिल्ली या कोलकाता जाने वालों को कभी पटना -जमालपुर तो कभी भागलपुर या जस...