लंबी दूरी के लिए बस किराए में 7-12 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
पाकुड़, जून 6 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। जिले से संचालित लंबी दूरी की बस सेवाओं में यात्रा करने वाले यात्रियों को अब पहले की तुलना में अधिक किराया चुकाना होगा। हाल के दिनों में कई प्रमुख मार्गों पर बस किरायों में वृद्धि की गई है, जिसका असर विशेष रूप से रांची, देवघर और जमशेदपुर जैसे शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। जानकारी के अनुसार पाकुड़-रांची एसी बस का किरायाRs.650 से बढ़ाकरRs.700 कर दिया गया है, जो लगभग पहले की तुलना में 7.69 प्रतिशत की वृद्धि है। यह भी पढ़ें- गुमला में बस किराया बढ़ने से यात्रियों में नाराजगीबस सेवाओं में किराया वृद्धि वहीं पाकुड़-देवघर मार्ग पर किरायRs.250 से बढ़कर Rs.280 हो गया है, जिसमें लगभग 12 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इसी तरह पाकुड़-जमशेदपुर एसी बस का किराया 750 से बढ़ाकरRs.800 कर दिया गया है, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.