लंबी दूरी की रेलों का ठहराव न होने से नाराजगी
चम्पावत, मई 15 -- बनबसा। बनबसा रेलवे स्टेशन में प्रमुख गाड़ियों के ठहराव नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को एक्सप्रेस ट्रेनों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोगों ने लंबी दूरी की ट्रेन को बनबसा में रुकवाने की मांग की है। गौरव सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद ने कहा कि बनबसा रेलवे स्टेशन टनकपुर खटीमा स्टेशन से अधिक महत्वपूर्ण है। बनबसा में सैनिक छावनी है। मित्र देश नेपाल सीमा से लगा हुआ है। नेपाली यात्री ट्रेन के लिए बनबसा रेलवे स्टेशन ही आते हैं। ठहराव न होने से इन लोगों को बहुत परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने लंबी दूरी की ट्रेन का ठहराव करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.