औरैया, अप्रैल 7 -- औरैया, संवाददाता। रोडवेज के एक संविदा चालक ने अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों को शिकायत पत्र दिया है। चालक का कहना है कि उसे लंबी दूरी की बस नहीं दी जा रही है, जबकि वह इसके लिए सक्षम है। दिबियापुर निवासी संविदा चालक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वह पहले लंबी दूरी के रूट पर बस चलाते थे। कुछ समय पूर्व तबीयत खराब होने के कारण उन्हें कम दूरी की बस चलाने को कहा गया था। अब स्वास्थ्य ठीक होने के बावजूद उन्हें दोबारा लंबा रूट नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एआरएम द्वारा उनके साथ उत्पीड़न किया जा रहा है। वहीं एआरएम अपर्णा मीनाक्षी ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि चालक का कार्य प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है और वह अपनी जिम्मेदारियों में लापरवाही बरत रहे हैं, इसी कारण उन्हें लंबा रूट नहीं द...