कुशीनगर, अप्रैल 1 -- कुशीनगर। निज संवाददाता कप्तानगंज-थावे रेलखंड पर स्थित तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर कोलकाता-लालकुआं व छपरा-जम्मूतवी एक्सप्रेस समेत अन्य स्पेशल ट्रेनों का ठहराव नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों में नाराजगी व्याप्त है। यात्रियों समेत स्थानीय लोगों ने रेलवे के जिम्मेदारों व जनप्रतिनिधियों से पूर्व की भांति ट्रेनों का ठहराव कराए जाने की मांग की है।कप्तानगंज थावे रेलखंड पर लालकुआं-कोलकाता एक्सप्रेस व छपरा-जम्मूतवी स्पेशल ट्रेन, जो अप्रैल माह में निर्धारित समयावधि के लिए रेलवे द्वारा चलाया जाना प्रस्तावित है। प्रकाशित समय सारणी में तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन पर इन ट्रेनों का ठहराव नहीं है। इसकी सूचना मिलते ही यात्रियों समेत स्थानीय लोगों ने रेलवे के जिम्मेदारों पर मनमानी किए जाने का आरोप लगाते हुए इसे अन्याय पूर्ण बताया है। लोगों का...