लंबी दूरी की टूरिस्ट बसों में दो चालक रहें
कानपुर, मार्च 23 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। पुलिस उपायुक्त यातायात रवींद्र कुमार के निर्देशन में एआरटीओ एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने विजयनगर और फजलगंज चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। टूरिस्ट बसों की वैधता की जांच के साथ ही उन्होंने हाईवे हिप्नोसिस के प्रति चालकों को जागरूक किया। चालकों से कहा कि लंबी दूरी पर बीच में जर्नी ब्रेक करें। साथ ही चालक अपने साथ सहायक चालक लेकर चलें। कागजात पूरे न होने पर 16 बसों के एमवी एक्ट में चालान किए गए। झपकी या नींद आने पर वाहन खड़ा कर दें। यहां टीआई मनोज सिंह और एआरटीओ टीम रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.