लंबी दूरी की चार टे्रनें रहेगी निरस्त, जाना होगा मुश्किल
उरई, अगस्त 2 -- उरई। संवाददाता मध्य रेलवे के दानापुर मंडल के राजेंद्र पुल व रामपुर डुमरा स्टेशनों के मध्य प्रस्तावित प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग के चलते झांसी कानपुर रेलमार्ग से होकर गुजरने वाली चार लंबी दूरी की ट्रेनें 20 सितंबर से निरस्त रहेंगी। इससे यात्रियों को परेशानी होगी। एक अक्तूबर तक यह समस्या रहेगी।उ.म. रेलवे झांसी मंडल के अफसरों की मानें तो 04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी आसनसोल जो ऑन डिमांड पर चलाई गई थी। विशेष ट्रेन 20 सितंबर के साथ 23, 27 व 30 सितंबर को नहीं चलेगी। इसी तरह 04186 आसनसोल वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी ऑन डिमांड विशेष ट्रेन दिनांक 21सितंबर, 24, 28 सितंबर और 1 अक्तूबर को निरस्त रहेगी। इसके अलावा 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी कोलकाता टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 25 सितंबर व 2 अक्तूबर को नहीं चलेगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.