भदोही, जुलाई 12 -- भदोही, संवाददाता। लंबी दूरी की गाड़ियों में टिकट अब भी नहीं मिल पा रहा है। आगामी माह अगस्त तक सभी गाड़ियां फुल चल रही हैं। परिवार के साथ जाने वाले यात्रियों को करारी चपत लग रही है। बाध्य होकर तीन से चार हजार रुपये एक टिकट के लिए खर्च करना पड़ रहा है। दलालों का गिरोह भी सक्रिय है। बता दें कि कालीन कारोबार के अन्य प्रांतों में जाने के कारण बेरोजगारी का ग्राफ बढ़ा है। मनमाफिक काम न मिलने के कारण युवाओं की टोली महानगरों की ओर कूंच कर रही है। जिसमें सर्वाधिक लोग मुंबई, सूरत, दिल्ली, अहमदाबाद, जाम नगर समेत बड़ महानगरों की ओर नौकरी के लिए कूंच किए हैं। इनमें बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ भी रहते हैं। गत माह मांगलिक कार्यक्रमों की धूम एवं खेती किसानी को लेकर आए थे। मई माह के अंत से ही लोगों के जाने का क्रम जारी है। लेकिन लं...