हमीरपुर, सितम्बर 29 -- हमीरपुर, संवाददाता। पिछले दिनों नोएडा में बस में लगी आग की घटना के बाद से प्रशासन की नजर स्लीपर बसों पर टेढ़ी हो गई है। पिछले 24 घंटे में अभियान चलाकर कुल आठ स्लीपर बसों को सीज किया गया है। सभी में परमिट शर्तों का उल्लंघन पाया गया है। मंगलवार की सुबह एआरटीओ ने दिल्ली से सवारियां लेकर आ रही एक बस को सीज कर दिया। बस महोबा जा रही थी। जिसकी सवारियों ने बस स्टैंड में काफी देर तक हंगामा भा काटा, जिन्हें बाद में रोडवेज की बस से महोबा को रवाना कराया गया। यह भी पढ़ें- दिल्ली से सवारियां लेकर आ रही तीन स्लीपर बसें सीज, सवारियों का हंगामास्लीपर बसों की हालत बता दें कि जनपद से प्रतिदिन दो दर्जन से अधिक स्लीपर बसें महानगरों को कूच करती हैं। इनमें तमाम बसें मानकों पर खरी नहीं है, फिर भी इस लॉन्ग रूट पर फर्राटा भरते हुए चल रही हैं।...