बलरामपुर, मार्च 15 -- बलरामपुर, संवाददाता। स्पोर्ट्स स्टेडियम बलरामपुर में पीएम श्री विद्यालयों की जिला स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बीएसए, वित्त एवं लेखा अधिकारी, बीईओ राम चंद्र मौर्य एवं डीसी प्रशिक्षण मोहित देव त्रिपाठी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। 100 मीटर दौड़ बालक में धुसाह के श्याम प्रथम, कन्या सादुललानगर नगर के अभय द्वितीय स्थान पर रहे। 100 मी बालिका दौड़ में नगवा की अनामिका प्रथम, सहियापुर की रश्मि द्वितीय, विशंभरपुर की राधा तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर बालक दौड़ गुलाम रजा प्रथम ,राजपाल द्वितीय व प्रदीप तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद बालिका में सुंदरी प्रथम व अंशु यादव द्वितीय स्थान पर रहीं। गोला फेक में श्याम प्रथम व शिवम द्वितीय स्थान पर रहे। गोला फेक बालिका में समा अव्वल रहीं। चक्का फेक में अंशु यादव ने पहला...