रामपुर, मार्च 12 -- राजकीय महाविद्यालय रज़ा नगर में बुधवार को दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर आरएस गिरी ने फीता काटकर किया। इससे पहले मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया गया। जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट प्रस्तुत किया और सभी प्रतिभागियों को खेल भावना की शपथ दिलाई गई। क्रीड़ा समारोह के पहले दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रा वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में गुलाब जहां ने प्रथम, पारुल ने द्वितीय तथा अलशिफा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्र वर्ग की लंबी कूद में मोहम्मद इस्लाम प्रथम, विशाल कुमार द्वितीय तथा मोहम्मद फरमान तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.