नई दिल्ली, अगस्त 27 -- आई मेकअप कंप्लीट करना है तो नकली पलके लगाना जरूरी होता है। काफी सारी लड़कियों को ऐसा ही लगता है। लेकिन हर मौके पर आप फाल्स लैशेज नहीं लगा सकती हैं, वहीं काफी सारी लड़कियों को ये लगाना पसंद भी नहीं होता। ऐसे में क्या करें कि आपकी पलके घनी और लंबी दिखे? इस काम में मदद करेंगे ये सिंपल टिप्स, जिनकी मदद से आप अपने बेसिक से 300 रुपये वाले मस्कारे से भी घनी और लंबी पलके पा लेंगे। यूट्यूबर प्रणोती नाहर ने सिंपल सा हैक शेयर किया है। जिसे आप भी फॉलो कर सकती हैं।सस्ते मस्कारे से मिलेंगी घनी और लंबी पलकें मार्केट में आजकल कई वैराइटी के मस्कारे आते हैं जो एक से दो स्ट्रोक में घनी पलकों का दावा करते हैं। लेकिन इन्हें खरीदने के लिए आपको अच्छी खासी रकम खर्च करनी पड़ेगी। लेकिन सस्ते मस्कारे से भी आपको वहीं रिजल्ट मिल सकता है, बस इस ...