सासाराम, जून 11 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में रोहिणी नक्षत्र के दौरान किसानों ने लंबी अवधि वाले धान की किस्मों के बिचड़े डाल दिए हैं। जलस्तर नीचे खिसकने के बावजूद सोन नदी किनारे के खेतों में बिचड़ा तैयार करने का कार्य जारी है। किसानों का कहना है कि सोन तटवर्ती क्षेत्रों में स्थित बोरवेल में पर्याप्त पानी उपलब्ध होने तथा निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलने से खेती का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। किसानों ने बताया कि बिजली कंपनी के सहयोग से समय पर सिंचाई की सुविधा मिल रही है, जिससे रोहिणी नक्षत्र में धान का बिचड़ा डालने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। यह भी पढ़ें- लंबी अवधि वाले धान की किस्मों के बिचड़े डाले गए सहायक अभियंता सुजीत कुमार ने बताया कि नौहट्टा क्षेत्र में बिजली आधारित सिंचाई पर खेती काफी हद तक निर्भर है। इसे देखते ...