मऊ, मार्च 29 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के हैबतपुर गांव निवासी 16 वर्षीय खिलाड़ी सत्यानंद यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता की लंबी कूद स्पर्धा में रजत पदक जीतकर नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर है। सत्यानंद यादव, हैबतपुर निवासी रमेश यादव के पुत्र हैं। उनकी इस सफलता पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उनके घर पहुंचकर बधाई दी। फतेहपुर मंडाव के पूर्व ब्लॉक प्रतिनिधि चंद्रमणि यादव 'गुड्डू' ने सत्यानंद और उनके परिवार से मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि सत्यानंद की मेहनत और लगन ने यह साबित कर दिया कि ग्रामीण प्रतिभाएं भी सही मार्गदर्शन और परिश्रम से राज्...