पीलीभीत, अप्रैल 7 -- पीलीभीत। राष्ट्रीय छात्र एथलेटिक दिवस पर ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल टनकपुर रोड शाखा में इंटर हाउस खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक देवेंद्र सिंह छाबड़ा, प्रधानाचार्य पूजा छाबड़ा और उप प्रधानाचार्य डॉ. अरिज़ अल्वी ने किया। इसके बाद एथलेटिक प्रतियोगिताएँ शुरू हुई। 50 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में अनुग्रह ने प्रथम, विकास ने द्वितीय तथा जयप्रताप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में समृद्धि प्रथम, श्रद्धा वर्मा द्वितीय तथा कृतिका तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में बालक वर्ग में देव गंगवार ने प्रथम, धर्मवीर ने द्वितीय तथा जयप्रताप सिंह एवं आदित्य ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।बालिका वर्ग में पलकप्रीत कौर प्रथम, शगुन वर्मा द्वितीय एवं नैन्सी वर्मा तृतीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.