औरंगाबाद, अगस्त 13 -- आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों तथा अधिक से अधिक सुलहनीय मामलों के निष्पादन को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, औरंगाबाद में एक बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार राजीव रंजन कुमार के प्रकोष्ठ में हुई। बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव तान्या पटेल, डीएफओ रुचि सिंह, श्रम अधीक्षक अंजू सिंह तथा निरीक्षक, माप-तौल प्रिय रंजन सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक का आयोजन बैठक में वन प्रमंडल, श्रम एवं माप-तौल विभाग से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई। संबंधित विभागों से लंबित एवं सुलह योग्य मामलों की स्थिति की जानकारी ली गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव रंजन कुमार ने संबंधित विभागों के पदाध...