नई दिल्ली, मई 15 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने राजधानी में कारोबार करने और नागरिक सेवाओं को अधिक सरल बनाने के उद्देश्य से चल रहे विनियमन सुधार अभियान की शुक्रवर को समीक्षा की। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक में उन्होंने 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' और 'ईज ऑफ लिविंग' को मजबूत करने के लिए प्रक्रियाओं को सरल बनाने और अनावश्यक नियमों को समाप्त करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र सरकार द्वारा चिन्हित सभी लंबित सुधारों को 30 जून तक हर हाल में लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रशासनिक सुधार का सीधा लाभ दिल्ली के लोगों तक पहुंचना चाहिए। यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार द्वारा चिन्हित सभी सुविधाओं को 30 जून तक लागू कराएं अधिकारी: उपराज्यपाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...