उरई, जून 25 -- जालौन। संवाददाता उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई ने लेखा अधिकारी कार्यालय में लंबित चयन वेतनमान फिक्सेशन, चयन वेतनमान एरियर एवं वेतन एरियर से संबंधित समस्याओं को लेकर आंदोलन की घोषणा की है। संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षकों से अपील करते हुए कहा है कि अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए किसी भी प्रकार का सुविधा शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है।संघ के ब्लॉक अध्यक्ष लालजी पाठक एवं ब्लॉक मंत्री राघवेंद्र निरंजन ने बताया कि जिला अध्यक्ष एवं जिला मंत्री के साथ वार्ता के बात निर्णय लिया गया है कि लेखा अधिकारी कार्यालय में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार के विरोध में क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। यह प्रतीकात्मक क्रमिक अनशन प्रत्येक कार्य दिवस में विद्यालय समय उपरांत अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्याल...