दरभंगा, अप्रैल 10 -- दरभंगा। प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में गुरुवार को ग्रामीण कार्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। आयुक्त ने सभी अभियंताओं को निर्देश दिया कि वे अपने विभागों से संबंधित योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए कहा कि निर्माण कार्य मानकों के अनुरूप होना चाहिए। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मति कराया जाए। मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं की समीक्षा करते हुए उन्हें समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। आयुक्त ने सड़कों के किनारे आवश्यक साइनेज एवं पट्टियों के समुचित लगाने का भी निर्देश दिया, ताकि आमजन को सुविधा मिल सके। कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की ज...