फरीदाबाद, अगस्त 21 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। सीएम विंडो और समाधान पोर्टल पर लंबित शिकायतों के निस्तारण को लेकर अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। एक साल से अधिक समय से लंबित शिकायतों पर कार्रवाई की जानकारी (एटीआर) पोर्टल पर अपलोड नहीं होने को गंभीरता से लिया गया है। शुक्रवार को हरियाणा सरकार में नागरिक उड्डयन विभाग के प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की गई। बैठक में प्रदेशभर के जिलों में लंबित शिकायतों और उनके निस्तारण की स्थिति की विभागवार समीक्षा हुई। फरीदाबाद से अतिरिक्त उपायुक्त अंजलि श्रोत्रिया बैठक में शामिल हुईं। प्रधान सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री स्तर पर सीएम विंडो की नियमित निगरानी की जा रही है। ऐसे में सभी विभाग निर्धारित सम...