मुंगेर, मार्च 18 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। विगत 7 माह से लंबित वेतन आदि भुगतान नहीं होने से आक्रोशित आशा कार्यकर्ताओं व फैसलेटर ने मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सदर के समकक्ष विरोध प्रदर्शन करते हुए जम कर नारेबाजी की। वहीं पीएचसी बरियारपुर की आशा कार्यकर्ता सिविल सर्जन से मिल कर भुगतान में हो रही धांधली से अवगत कराया। बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ गोपगुट, मुंगेर की आशा नेत्री ऊषा देवी,सबिता कुमारी ने कहा कि विभाग द्वारा वेतन भुगतान को लेकर आवंटन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को संपूर्ण रूप से प्राप्त है किन्तु संबंधित पदाधिकारी द्वारा गलत मनसा से भुगतान में आनाकानी किया जा रहा है। जबकि वित्तीय वर्ष समाप्ति के कगार पर है। उन्होंने निजी ध्यान देते हुए शीघ्रता शीघ्र भुगतान करने की मांग सिविल सर्जन से किया। अन्यथा जिला पदाधिकारी सहित स...