पलामू, मार्च 11 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश सचिव दिलीप पांडेय ने झारखंड के एनआरएचएम कर्मियों के चार माह से लंबित वेतन भुगतान के संबंध में मुख्यमंत्री सचिवालय को पत्र देकर अविलंब कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा है कि झारखंड राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में एनआरएचएम कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्य के विभिन्न जिलों में कार्यरत ये कर्मी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण अभियान तथा जनस्वास्थ्य जागरूकता सहित कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं के सफल संचालन में अहम योगदान दे रहे हैं। इसके बावजूद करीब चार महीनों से वेतन भुगतान नहीं होना अत्यंत चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि वेतन नहीं मिलने के कारण इन कर्मियों और उनके परिवारों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.