मुजफ्फरपुर, जुलाई 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू समेत सभी विश्वविद्यालयों के कार्यरत शिक्षकों एवं पेंशनभोगियों को लम्बित एवं नियमित वेतन देने, पेंशन भुगतान आदि मांगों को लेकर बिहार राज्य विवि एवं महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुटाब) के बैनर तले राज्यभर के महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों के मुख्यालयों में बुधवार को प्रदर्शन किया गया। शिक्षकों ने कहा कि वेतन एवं पेंशन एक संवैधानिक अधिकार हैं, जिसे अधिकारियों की लेट-लतीफी और कागजी प्रक्रियाओं के नाम पर नहीं छोड़ा जा जकता है। राज्य भर के विश्वविद्यालयों के शिक्षकों एवं पेंशनर्स को तकनीकी व लालफीताशाही के कारण लम्बी प्रतीक्षा के बाद राज्य के विश्वविद्यालयों को तीन माह के लम्बित वेतन व पेंशन भुगतान हेतु ग्रांट तो विमुक्त हुआ, लेकिन तकनीकी पेच के कारण उसका भी पूरी तरह भुगतान नहीं हो पा...