भागलपुर, फरवरी 28 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिला परिषद अध्यक्ष विपीन कुमार मंडल ने लंबित विसरा रिपोर्टों के मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए आईजी को पत्र लिखकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। जिप अध्यक्ष ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज कई मामलों से संबंधित विसरा रिपोर्टें वर्ष 2024 एवं 2025 से लंबित हैं। रिपोर्ट उपलब्ध नहीं होने के कारण संबंधित कांडों का अनुसंधान प्रभावित हो रहा है तथा न्यायिक प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब हो रहा है। उन्होंने कहा कि विसरा रिपोर्ट के अभाव में पीड़ित परिवारों को समयबद्ध न्याय नहीं मिल पा रहा है। साथ ही, कई मामलों में आश्रितों को देय सरकारी सहायता राशि एवं अनुग्रह अनुदान की प्रक्रिया भी लंबित पड़ी है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिप अध्यक्ष ने पत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.