लंबित विवेचना निपटाने पर जोर, 19 पुलिसकर्मी को प्रशस्ति पत्र
अलीगढ़, मई 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। एसएसपी नीरज जादौन ने शनिवार देररात छेरत पुलिस लाइन में थानों में लंबित मुकदमों की विवेचनाओं की समीक्षा की। इस दौरान सराहनीय कार्य करने वाले 19 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। एसएसपी ने हत्या, लूट, डकैती, छिनैती, नकबजनी, पशु चोरी, गोकशी व शस्त्र फायरिंग के लंबित मुकदमों की विवेचनाओं के समयबद्ध व गुणवत्तापरक निस्तारण की कार्रवाई की समीक्षा की। इसमें जिले के थाना प्रभारी, विवेचकों ने प्रतिभाग किया। एसएसपी ने लंबित गंभीर अपराधों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने, अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने व विवेचनाओं में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उधर, सराहनीय कार्य करने वाले 19 पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने प्रशस्ति पत्र व नगद धनराशि देकर प्रोत्साहित किया। एसएसपी ने सभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.