शाहजहांपुर, मार्च 21 -- शाहजहांपुर। शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में नगर क्षेत्र के चौकी प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में लंबित विवेचनाओं की प्रगति और आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने क्षेत्राधिकारी नगर की उपस्थिति में सभी चौकी प्रभारियों से लंबित मामलों की जानकारी ली। उन्होंने विवेचनाओं के त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही आईजीआरएस से संबंधित शिकायतों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया।अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक प्रकरण में तथ्यों का सूक्ष्म परीक्षण कर विधिक प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। अभिलेखों के नियमित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.