महाराजगंज, मार्च 12 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन एवं मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी सोमेन्द्र मीना ने जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा को सकुशल एवं सुचिता पूर्ण संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। सैनिक सम्मेलन में प्रत्येक थाने से आए दो-दो पुलिसकर्मियों की समस्याएं सुनी गईं। इसके साथ ही लंबित विवेचनाओं को पूरा करने व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तेज करने का निर्देश दिया।इस दौरान भारतीय दंड संहिता व बीएनएस के अंतर्गत दर्ज अपराधों, महिला उत्पीड़न, अनुसूचित जाति/जनजाति से संबंधित अपराधों तथा निरोधात्मक कार्रवाई की मासिक समीक्षा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.