झांसी, जून 30 -- झांसी (बरुआसागर)। कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी टहरौली रक्षपाल सिंह ने थाना बरुआसागर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने मालखाना, अपराध रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, कार्यालयीय अभिलेखों तथा अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड का गहन परीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। क्षेत्राधिकारी ने लंबित विवेचनाओं एवं आईजीआरएस प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण तथा समयबद्ध निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, कार्यालयीय कार्यों में पारदर्शिता तथा रिकॉर्ड के नियमित अद्यतन पर विशेष बल देते हुए आवश्यक सुधार संबंधी निर्देश भी दिए। उन्होंने अभिलेखों, अपराध रजिस्टरों एवं कार्यालयीय अभिलेखों...