मऊ, नवम्बर 10 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली परिसर में रविवार को प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में कोतवाली के सभी उपनिरीक्षकों और विवेचकों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुकदमे की लंबित विवेचनाओं को समयबद्ध तरीके से अविलम्ब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि मुकदमें में लंबित विवेचनाओं के क्रम में साक्ष्य संकलन और चार्जशीट तैयार करने की कार्रवाई को विवेचक गंभीरता से लें। लंबित प्रकरणों को अविलंब निस्तारण करते हुए आरोप पत्र और आख्या क्षेत्राधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाईन और जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को भी समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण का निर्देश दिया। मुकदमे की विवेचना के दौरान वादी मुकदमा से संवाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.