लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण का दिया निर्देश
संतकबीरनगर, सितम्बर 3 -- संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में साइबर क्राइम थाना के कर्मचारियों के साथ गोष्ठी की। गोष्ठी में उन्होंने साइबर अपराधों की रोकथाम, जागरूकता और विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण को लेकर कड़े निर्देश दिए।एसपी ने कहा कि शासन द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान की रोस्टर के अनुसार हर थाने में नियमित समीक्षा की जाए। तहसील स्तर और स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं व आमजन को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए जाएं।उन्होंने साइबर अपराध से जुड़े सभी लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही सभी थानों पर साइबर सेल की कार्रवाई और प्राप्त शिकायतों पर फीडबैक लेकर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।एसपी ने कहा कि साइबर अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.