लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण पर चौकी प्रभारियों को दिए निर्देश
सोनभद्र, मई 20 -- सोनभद्र, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बुधवार को पुलिस लाइन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में जनपद के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी कर लंबित विवेचनाओं, जनशिकायतों और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान चौकी स्तर पर लंबित मामलों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ने चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि लंबित एवं आंशिक रूप से लंबित विवेचनाओं का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही चौकियों पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों, जनशिकायतों तथा आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए तय समय सीमा में कार्रवाई पूरी की जाए। बैठक के दौरान चौकी प्रभारियों द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.