कौशाम्बी, अप्रैल 21 -- एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रभारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। इस दौरान विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए दिशा-निर्देश दिए। लंबित विवेचनाओं के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को कहा। महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने, मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने और प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष निस्तारण करने के निर्देश दिए। अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...