चित्रकूट, अप्रैल 4 -- चित्रकूट, संवाददाता। सीओ राजापुर राजकमल ने प्रभारी निरीक्षक लाखन सिंह की मौजूदगी में थाने के सभी विवेचकों की बैठक की। उन्होंने लंबित विवेचनाओं को जल्द निस्तारित करने के निर्देश विवेचकों को दिए। कहा कि इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विवेचनाएं अनावश्यक लंबित न रहें। उनका गुणदोष के आधार पर निर्धारित समय के भीतर निस्तारण करें। ई-साक्ष्य एप से अधिकाधिक एसआईडी जेनरेट कर एफआईआर से लिंक की जाए। ई-सम्मन का समयबद्ध तरीके से तामीला कराएं। ई-चालान के मामले में कार्रवाई की जाए। निर्देश दिए कि आईजीआरएस व थाने में आने वाले प्रार्थनापत्रों का समय से निस्तारण करें। इसमें किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। चोरी, नकबजनी, टप्पेबाजी की घटनाओं का खुलासा करते हुए रोकथाम की जाए। महिलाओं व दलित उत्पीड़न संबंधी अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.