लंबित विवेचनाओं का प्राथमिका के आधार पर करें निस्तारण: एसपी
सोनभद्र, अप्रैल 10 -- सोनभद्र, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित कॉंफ्रेंस हॉल में जनपद के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ लंबित विवेचनाओं एवं आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की। इस दौरान लंबित विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। एसपी ने सभी चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि लंबित विवेचनाओं का प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही आईजीआरएस पर प्राप्त जनशिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निर्धारित समयावधि के भीतर किया जाए, जिससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं संतुष्टि बढ़े। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.